
जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के पूर्व छात्र पुष्प कुमार जोशी को भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की मंजूरी के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का चेयरमैन सह एमडी नियुक्त करने की मंजूरी दे दी गयी है. पुष्प कुमार जोशी वर्ष 1984 से 1986 में एक्सएलआरआइ से मानव संसाधन प्रबंधन पर डॉक्टरेट और पीजी की पढ़ाई कर चुके है. वे हिंदुस्तान पेट्रोलियम से वे वर्ष 2012 से जुड़े थे. वे एचपीसीएल के निदेशक एचआर के तौर पर काम कर रहे है. एचपीसीएल के सीएमडी के पद पर नियुक्ति के लिए दस नाम को भफेजा गया था. इंटरव्यू के आधार पर दस लोगों में से पुष्प कुमार जोशी का चयन किया गया है. वे भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के प्रति उत्तरदायी होंगे. वे देश में हिंदुस्तान पेट्रोलियम को ऊंचाईयों पर ले जायेंगे. एचपीसीएल से जुड़ने के बाद से संगठन और संस्था के तौर पर कंपनी को नयी दिशा देने में वे पहले से लगे थे क्योंकि वे ही मानव संसाधन के निदेशक थे. उस दौरान उन्होंने मानव संसाधन के क्षेत्र में काफी बेहतर काम किये थे, जिसको देखते हुए ही उनको सीएमडी के पद पर आसीन कराया गया है. एक्सएलआरआइ ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह संस्थान के लिए गर्व की बात है कि उनके संस्थान से पढ़कर निकला छात्र इस ऊंचाईयों पर पहुंचा और समाज को कुछ देने के लिए आगे आये है.







