
जमशेदपुर:जमशेदपुर में गुरुवार को पीयूसीएल ने राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया. इस दौरान शहर के नागरिकों को मानवाधिकार के बारे में जागरुक किया गया. उन्हें मानवाधिकार के अधिकार के बारे में बताया गया. लोगों के बीच नुक्कड़ नाटक किए गए. पीयुसीएल के सदस्य सुप्रीयो भट्टाचार्य ने बताया कि हर बार की तरह इस साल भी राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है.
हल साल एक भवन में इसका आयोजन किया जाता है पर इस साल कोरोना को देखते हुए खुले में मनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आम जनता को अपने अधिकार के बारे में पता होना चाहिए. ताकि किसी भी तरह की सरकारी संस्था उसे परेशान ना करे. उनके द्वारा लोगों में अपने अधिकारों के लिए जागरुक करने का काम किया जा रहा है. उन्होने लोगो से अपील की है कि अगर उन्हे किसी भी तरह से परेशानी होती है तो वे पीयूसीएल से संपर्क कर सकते है. पीयूसीएल उनकी हर संभव मदद करेगा.




