जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा फॉर्म एरिया स्थित रोड नंबर 18 के श्री राम पादुका आश्रम परिसर में शनिवार को भगवान श्री वेंकटेश्वर (श्री बालाजी) का भव्य लक्षार्चन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया. धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ कलश स्थापना और श्री गणेश पूजन के साथ हुआ. इसके बाद विद्वान पंडितों के सानिध्य में भगवान श्री वेंकटेश्वर के एक लाख नामों के जप (लक्षार्चन) का पाठ शुरू हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

अनुष्ठान के अगले चरण में पंडितों द्वारा भगवान श्री विष्णु के लिए विशेष हवन एवं महाआरती संपन्न कराई गई. कार्यक्रम के समापन के पश्चात सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने में आश्रम समिति के अध्यक्ष एस सुब्रमण्यम, चेयरमैन वी नटराजन, कोषाध्यक्ष एस दंडपाणि सहित समिति के अन्य सदस्यों और महिला विंग से चारुमति दंडपाणि, गीता रमन व गौरी शिवा की सराहनीय भूमिका रही. सम्पूर्ण पूजा-अर्चना एवं हवन का विधान पंडित पी राजेश, के रामचंद्रन तथा पट्टाभिरामन द्वारा संपन्न कराया गया.




