जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जमशेदपुर इकाई ने शुक्रवार, 23 जनवरी को अपने सुप्रीम कमांडर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129वीं जयंती पर साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में समारोह का आयोजन किया. समारोह की शुरुआत परिषद के जमशेदपुर इकाई के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की. समारोह में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए योगेश कुमार सिंह ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया और शस्त्र और शास्त्र के साथ सम्यक रूप से चलने वाला व्यक्तित्व बताया. पूर्व सैनिक बीके प्रसाद ने नेताजी के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के विषय में संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि जीवन के कठिन समय में भी सही और साहसिक निर्णय लेनेवाले नेताजी राष्ट्र के प्रथम प्रधानमंत्री थे, जिन्हें तत्कालीन विश्व के कई देशों ने मान्यता भी प्रदान की थी. (नीचे भी पढ़ें)

आज सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में देश के ‘पराक्रम दिवस’ का अनुभव आम बगान मैदान में हो रहा है कि नेताजी का नारा ‘जय हिंद’ मां भारती की जयकार ‘भारत माता की जय’ से पूरा नेताजी सुभाष मैदान गुंजायमान होता रहा. नेताजी को याद करते हुए भारतीय नौसेना में अंडमान व निकोबार द्वीप की सेवा को याद किय़ा. आज के कार्यक्रम में मुकेश प्रसाद सिंह, योगेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, एस प्रसाद, अजय कुमार, नवीन कुमार, जसवीर सिंह, किशोर कुमार, बिरजू कुमार, धीरज सिंह, पवन कुमार, दया भूषण, राजेश पांडे, कृष्ण, सत्य प्रकाश सहित करीब 25 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे.




