जमशेदपुर : विजुअल मिथ्स एवं ‘लेडीज़ सर्कल इंडिया जीएमसीएलसी-160 के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर के होटल रमाडा में आयोजित ‘रेडियंट झारखंड 2.0’ मेगा प्रदर्शनी शनिवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया, समाजसेवी सह झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, आइसीएमआर के वैज्ञानिक पीके त्रिपाठी, डॉ के गोपाल कृष्णा, एनआइसी झारखंड स्टेट यूनिट के सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर शिवानी कोरा, सोना देवी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रभाकर सिंह, आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी एवं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की प्राचार्या रंजीता गांधी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

विजुअल मिथ्स के डायरेक्टर वनीस गुप्ता एवं प्रोजेक्ट हेड किंजल गांधी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. समापन समारोह में उपस्अथित सारे तिथियों ने तीन दिवसीय ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी की सराहना की. अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों में विकसित भारत की झलक दिखी. छात्रों को नए-नए इनोवेशन की जानकारी मिली. वहीं स्थानीय लोग भी सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत हुए. (नीचे भी पढ़ें)

रेडिएंट झारखंड 2.0 की ओर से आयोजित तीन दिन की प्रदर्शनी से 10 हजार से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए. इसके लिए उन्होंने आयोजक संस्था विजुअल मिथ्स तथा प्रतिभागी संस्थाओं को साधुवाद दिया. इससे पहले सुबह 10 बजे से ही प्रदर्शनी देखने के लिए छात्रों की लंबी कतार लग गई. अपराह्न 2 बजे तक लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. गौरतलब है कि प्रदर्शनी विगत 29 जनवरी को आरंभ हुई थी. (नीचे भी पढ़ें)

बेस्ट स्टॉल को किया गया सम्मानित
तीन दिवसीय प्रदर्शनी में शामिल बेस्ट स्टॉल को सम्मानित किया गया. इसमें भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (आइसीएमआर), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, नॉर्थ ईस्टर्न डेवलपमेंट फाइनांस कारपोरेशन लिमिटेड (एनईडीएफआइ) परमाणु ऊर्जा विभाग, गुजरात स्टेट हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, तमिलनाडु हॉर्टीकल्चर, नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआइसी), तथा सेंट्रल इंटिग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट सेंटर (सीआइपीएमसी) शामिल हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिशा यादव, विनोद कुमार, संतोष पवार, अमीषा सक्सेना, आदिति सक्सेना, मो अफजल, दत्ता थोरे आदि ने महत्वपूर्ण योगदान किया.



