
जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन, अधिवक्ता व भाजपा नेता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना किया है. श्री शुक्ल ने श्री शाह को भेजे बधाई संदेश में कहा है कि श्री शाह ने जहाँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय हासिल किया, वहीं भारत के गृहमंत्री के रूप में भी एक कालजयी व्यक्तित्व के रूप में इतिहास रचने का काम किया है. साथ ही कई ऐतिहासिक निर्णयो में निर्णायक भूमिका निभाई है. श्री शुक्ल, जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं, ने श्री शाह को भेजे बधाई संदेश में कहा है श्री शाह से देश को बड़ी आशा है और उन्होंने देश की जनता की भावनाओं का बराबर आदर किया है. उनकी भावनाओं को आत्मसात किया है. श्री शुक्ल ने श्री शाह के जन्मदिन पर सैकड़ों गरीब लोंगो को खाद्यान्न सामग्री का वितरण भी किया और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की.







