
जमशेदपुर : केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति एवं केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक जमशेदपुर के साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन में हुई जिसमें विभिन्न अखाड़ों के महामंत्री अध्यक्ष एवं सदस्यगण काफी संख्या में उपस्थित थे. सभा की अध्यक्षता राम बाबू सिंह ने की. सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कोरोना महामारी पर विचार विमर्श किया गया तथा साथ ही चैती छठ एवं बसंती दुर्गा पूजा तथा रामनवमी महापर्व पर विचार विमर्श किया गया. सबसे पहले जम्मू अखाड़ा भालुबासा के प्रवक्ता द्वारा आग्रह किया गया कि जुलूस पूर्णरूपेण धूमधाम से तथा व्यवस्थित तरीके से निकाला जाएगा. मानगो अखाड़ा के नितिन त्रिवेदी ने कहा कि उपयुक्त विचारों का अनुमोदन करते हुए निर्णय किया जाएगा. विशेष परिस्थिति में 30 मार्च को जुलूस की रूपरेखा कैसी होगी इस पर निर्णय लिया जाएगा. सोनारी पंचानन अखाड़ा के प्रतिनिधि ने कहा कि सभी भक्तजनों के लिए सैनिटाइजर तथा मास्क की व्यवस्था रखेंगे तथा सभी अखाड़ा समिति ने सर्वसम्मति से सैनिटाइजर और मास्क रखने पर सहमति प्रदान की.
टेल्को सर्वधर्म सद्भावना समिति के नंदलाल सिंह ने कहा कि इस महामारी को देखते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा. रामबाबू सिंह ने कहा कि सैनिटाइजर और मास्क की आपूर्ति के लिए प्रशासन से बात की जाएगी. अन्य अखाड़ों ने इसका समर्थन किया. साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि विशेष परिस्थिति में निर्णय 30 मार्च को लिया जाएगा, परंतु अखाड़ों का जुलूस 3 अप्रैल को ही निकलेगा. यह सर्वसम्मति से निर्णय किया गया.

बैठक में मुख्य रूप से जुगसलाई से परमात्मा मिश्रा, मनसा मंदिर अखाड़ा समिति की ताजी से शिव शंकर सिंह गोलमुरी से अशोक कुमार सिन्हा ओमियो जा मांगो से अजय कुमार शर्मा जम्मू अखाड़ा से विजय कुमार सत्येंद्र कुमार सीतारामडेरा से नंद जी सिंह घोड़ा बांदा से प्रदीप दास एग्री को से संतोष कुमार हिल्व्यू खड़ंगा जार से ओमप्रकाश सिंह बिरसा नगर से राघवेंद्र मिश्रा राजा देवनाथ सुनारी लल्लन अखाड़ा सुनारी बिना प्रसाद कुंभारपाड़ा सुनारी अरविंद सिंह बागबेड़ा से विनोद कुमार भगत मनी फीट रविंद्र प्रसाद सोनारी बंटी सिंह भालुबासा तथा अन्य 70 समितियों के सदस्य उपस्थित थे.







