
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में अवैध परिवहन एवं अवैध खनिज का परिवहन व्यापार के रोकथाम के क्रम में खनन विभाग के खान निरीक्षक गणेश चंद्र परिडा के नेतृत्व में गुरुवार को चक्रधरपुर कड़ाईकेला एवं मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों में औचक छापामारी कर अवैध खनिज लदे छह वाहनों को जब्त किया गया. जब्त वाहनों में एक हाईवा एवं पांच ट्रैक्टर शामिल है. इस संबंध में खान निरीक्षक ने कहा कि आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगी.
जब्त वाहनों की सूची :
1.जेएच05एफ-5617-ट्रैक्टर, स्टोन चिप्स, चक्रधरपुर थाना से जब्त
- जेएच05बीआर-7175-हाइवा स्टोन डस्ट, चक्रधरपुर थाना से जब्त
- जेएच06के-8038-ट्रैक्टर स्टोन चिप्स के साथ, कराइकेला थाना
- जेएच06-5880-ट्रैक्टर, स्टोन चिप्स से लदा, कराइकेला थाना
- पावर ट्रैक 439, प्लस ट्रैक्टर, मुफसिल थाना
- महिंद्रा युवो 415 डीआइ, बालू लदा, मुफस्सिल थाना














