
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पश्चिमी घोड़ाबांधा पंचायत अंतर्गत शेल्टर होम के शौचालय में 9 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सुभाष पॉल उर्फ सागर पॉल को बिरसानगर से गिरफ्तार कर लिया है. इधर पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है. फिलहाल उसे बच्ची के पास पेश किया जाएगा जहां बच्ची उसे पहचानेगी. सुभाष खडंगाझार के ज्योति नगर का रहने वाला है पर उसका एक घर बिरसानगर में भी है. बता दे कि पश्चिमी घोड़ाबांधा के पंचायत भवन को यास साइक्लोन की वजह से शेल्टर होम बनाया गया है. सुभाष वार्ड सदस्य है. उसे इस साइक्लोन में प्रभावित होने वाले परिवारों को शेल्टर होम में शिफ्ट करने का काम दिया गया था पर बच्ची का आरोप है कि सुभाष ने शेल्टर होम के शौचालय में लेजाकर उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ और उसे किस किया. बाद में उसे गाड़ी सिखाने के बहाने उसे लेकर गया और अपने गोद में बिठाकर उसे गाड़ी चलाने सिखाने के बहाने गलत हरकत की. फिलहाल पूरे मामले की जांच सीडब्ल्यूसी कर रही है.













