• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 16, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rathyatra : जमशेदपुर के कई स्थानों पर निकली रथ यात्रा, भाजपा नेताओं ने किये भगवान जगन्नाथ के दर्शन, खींचे रथ

Jamshedpur rathyatra : जमशेदपुर के कई स्थानों पर निकली रथ यात्रा, भाजपा नेताओं ने किये भगवान जगन्नाथ के दर्शन, खींचे रथ
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भाजपा पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार ने आज जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की तथा रथयात्रा में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन, गांधी आश्रम, न्यू बाराद्वारी, भारतीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा मानगो के बड़े हनुमान मंदिर से निकाली गई भव्य रथयात्रा, राम मंदिर, बिस्टुपुर से निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा तथा गोलमुरी उत्कल समाज द्वारा आयोजित महाप्रभु जगन्नाथ के पावन धार्मिक पूजा समारोह में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा जी के दर्शन किए. (नीचे भी पढ़ें)

इसके साथ ही सेंट्रल सिख नौजवान सभा, जमशेदपुर एवं आगाज़ द्वारा साकची बड़ा गोलचक्कर के समीप आयोजित रथयात्रा सेवा शिविर में भी सहभागिता कर श्रद्धालुओं की सेवा में लगे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा सेवा कार्य को भारतीय संस्कृति की सर्वोत्तम परंपरा बताते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की. इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्रीय एकता का जीवंत प्रतीक है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

यह महापर्व समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर एकता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा करना भारतीय संस्कृति के “नर सेवा ही नारायण सेवा” के आदर्श को चरितार्थ करता है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव भारत की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है. (नीचे भी पढ़ें)

समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना तथा सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना को सशक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. दिनेश कुमार ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे सभी देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा झारखंड, पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर सहित पूरे राष्ट्र को सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर विकास का आशीर्वाद प्रदान करें. उन्होंने सभी आयोजन समितियों, सेवा शिविर के स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं को सफल, अनुशासित एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सेवा-समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur border area cattle recovered – जमशेदपुर से सटे कपाली में मवेशियों से भरा बोलेरो जब्त, चालक फरार
खबर

Jamshedpur border area cattle recovered – जमशेदपुर से सटे कपाली में मवेशियों से भरा बोलेरो जब्त, चालक फरार

July 16, 2026
Jamshedpur police action – परसुडीह में महिला के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल
खबर

Jamshedpur police action – परसुडीह में महिला के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 16, 2026
Jamshedpur rathyatra – जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों में रथयात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, खींचा रथ
खबर

Jamshedpur rathyatra – जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों में रथयात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, खींचा रथ

July 16, 2026
Next Post
Tata workers union president wifes last rituals : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की दिवंगत पत्नी के श्राद्धकर्म में जुटे लोग, दी रेणुका चौधरी को श्रद्धांजलि

Jamshedpur rathyatra - जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों में रथयात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, खींचा रथ

Jamshedpur police action – परसुडीह में महिला के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur police action - परसुडीह में महिला के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur border area cattle recovered – जमशेदपुर से सटे कपाली में मवेशियों से भरा बोलेरो जब्त, चालक फरार

Jamshedpur police action – परसुडीह में महिला के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur rathyatra – जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों में रथयात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, खींचा रथ

Tata workers union president wifes last rituals : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की दिवंगत पत्नी के श्राद्धकर्म में जुटे लोग, दी रेणुका चौधरी को श्रद्धांजलि

Jamshedpur rathyatra : जमशेदपुर के कई स्थानों पर निकली रथ यात्रा, भाजपा नेताओं ने किये भगवान जगन्नाथ के दर्शन, खींचे रथ

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur border area cattle recovered – जमशेदपुर से सटे कपाली में मवेशियों से भरा बोलेरो जब्त, चालक फरार

Jamshedpur police action – परसुडीह में महिला के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur rathyatra – जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों में रथयात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, खींचा रथ

Tata workers union president wifes last rituals : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की दिवंगत पत्नी के श्राद्धकर्म में जुटे लोग, दी रेणुका चौधरी को श्रद्धांजलि

Jamshedpur rathyatra : जमशेदपुर के कई स्थानों पर निकली रथ यात्रा, भाजपा नेताओं ने किये भगवान जगन्नाथ के दर्शन, खींचे रथ

jamshedpur new mall : आदित्यपुर में खुला एसएस ट्रेड सेंटर मॉल, खरीददारी का नया ट्रेंड विकसित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News