जमशेदपुर : जमशेदपुर में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी हुए शामिल. इस पावन अवसर पर उन्होंने रथ खींचा. (नीचे भी पढ़ें)

वे उत्कल एसोसिएशन, साकची, खासमहल श्री जगन्नाथ मंदिर, गांधी आश्रम, राम मंदिर, बिष्टुपुर एवं जुगसलाई में आयोजित रथ यात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का आशीर्वाद प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़ें)
अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत घोष, महावीर मुर्मू,मानिक मल्लिक, श्यामू कुमार, बंटी सिंह भी उपस्थित थे. श्री षाडंगी ने प्रभु की पूजा कर सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रदेश की मंगलकामना की.






