जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की पत्नी रेणुका चौधरी का गुरुवार को श्राद्घकर्म आयोजित हुआ. इस मौके पर आयोजित ब्रह्मभोज में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन की पत्नी रुचि नरेंद्रन, पीइओ देबाशीष चौधरी, टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय समेत कई पदाधिकारी और समाज के हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. गौरतलब है कि करीब चार माह तक इलाज चलने के बाद रेणुका चौधरी का निधन हो गया था. वे हृदय रोग से ग्रसित हो गयी थी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद लंबा इलाज चला, जिसके बाद भी उनको बचाया नहीं जा सका. गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सासें ली थी. यूनियन अध्यक्ष टुन्नू चौधरी के लिए पिछला एक महीना बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण रहा. एक तरफ उनकी पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थीं, तो दूसरी तरफ टाटा स्टील के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण वेतन समझौता लंबित था. टुन्नू चौधरी ने अपने व्यक्तिगत दुख को पीछे छोड़ते हुए 24 जून को टाटा स्टील का वेतन समझौता संपन्न कराया. इस दौरान वे लगातार दिल्ली, गुरुग्राम और कोलकाता के चक्कर लगाते रहे ताकि अपने दोनों दायित्वों को निभा सकें.







