
: चाकुलिया: बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कोसाफलिया गांव निवासी शहीद आर्मी जवान गणेश हांसदा के शव गांव पहुंचने पर शहीद को श्रधांजली देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.शुक्रवार की साम रांची में राज्य सभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य के परिवहन मंत्री चंपइ सोरेन ,मंत्री जोबा माझी,बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती,घाटशिला विधायक रामदास सोरेन,पोटका विधायक संजीव सरदार दल बल के साथ शहीद गणेश हांसदा के गांव पहुंचकर शहीद की तसवीर पर श्रधासुमन अर्पित किया.मंत्री ने शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दिया.श्री सोरेन ने कहा कि शहीद के सम्मान में राज्य सरकार 10 लाख रूपये और परिवार के एक सदस्य के नाम पर पैट्रोल पंम्प लाइसेंस देने की घोषणा की है.उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ सरकार है.उन्होंने कहा कि राज्य के लाल की शहीद होने का गम है तो वही शहीद पर गर्व भी है. गांव में लगेगा शहीद की मूर्ति और उसके नाम पर खुलेगा पुस्तकालय समीर: बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने कहा कि गणेश हांसदा शहीद होकर अमर हो गया है.कहा कि उसकी शहादत पर गम है तो गर्व भी है.उन्होंने घोषणा किया कि वे निजी स्तर पर कोसाफलिया गांव में शहीद गणेश हांसदा की मूर्ती लगवायेंगे.कहा कि गांव में शहीद गणेश हांसदा के नाम पर लाइब्रेरी बनायेंगे.














