
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थानाक्षेत्र स्थित पटनहिया मोहल्ला में काम के दौरान सीढ़ी गिर जाने के कारण एक मजदूर दब गया जिससे मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मरने वाला मजदूर जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला 27 वर्षीय आरिफ है. बताया जाता है कि जुगसलाई के पटनहिया मोहल्ला के एक मकान में निर्माण कार्य चल रहा था.

इसी बीच सीमेंट का पक्का सीढ़ी ही टूटकर गिर गया. बताया जाता है कि सीढ़ी को ही तोड़ने का काम चल रहा था कि अचानक से यह हादसा हो गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुँची और शव को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच चल रही है. इस सम्बंध में एक मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. वैसे परिजन मांग कर रहे हैं कि ठेकेदार से मुआवजा दिलाया जाए क्योंकि मृतक ही एकमात्र व्यक्ति था कि जो कमाता था. इस घटना से परिवार पर मुश्किलों के बादल छा गया है. घटना के बाद प्रशासन के लोग ठेकेदार और मकान मालिक से पूछताछ कर रही है. मामले की जांच चल रही है. परिजन मुआवजा के लिए डिमांड कर रहे हैं.






