
जमशेदपुर : जमशेदपुर के करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल(एलबीएसएम) कालेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के खाली पड़े पदों को भरने की अनुमति सरकार ने दी है. कोल्हान विवि ने कालेज में 38 खाली पदों को भरने के लिए राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था. सरकार की ओर मंजूरी देने के बाद सृजित पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरु होगी. इन 38 पदों में तृतीय वर्ग के 22 व चतुर्थ वर्ग के लिए 16 पद शामिल है. सहायक के दो पद, नाइट गार्ड के दो पदों का सृजन किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
एलबीएसएम कालेज में सबसे अधिक क्लर्क यानी काउंटर किरानी के 8 पद सृजित है. तृतीय वर्ग के सहायक के लिए 4, रुटीन क्लर्क के लिए दो, प्रयोगशाला तकनीकिशियन के लिए तीन पद सृजित किए गए है. वहीं चतुर्थ वर्ग में अटेंडेंट पद का सबसे अधिक कुल सात पद सृजित किए गए है. साथ ही एक पद माली के लिए स्वीकृत किया गया है. विदित हो कि करनडीह स्थित एलबीएसएम कालेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है. (नीचे भी पढ़े)
कालेज के ज्यादातर शिक्षकेत्तर कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके है लेकिन भी काम कर रहे है. इन लोगों को अनुबंध पर रखा गया है. कालेज में जितने पद स्वीकृत है उसके अनुसार 10 प्रतिशत ही कर्मचारी कार्यरत है. अब जब सरकार ने कालेज में खाली पदों को भरने की मंजूरी दे दी है तो जल्द ही इन पदों पर उनकी नियुक्ति की जाएगी.











