जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी एवं राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान का 671वां नेत्र शिविर सोमवार को ऑपरेशन कराये मरीजों की विदाई के साथ संपन्न हो गया. सोमवार को मरीजों की आंखों की पट्टी खोल कर जांच के बाद उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं चश्मा प्रदान कर एवं आंखों की देखभाल के लिए जरूरी निर्देश देने के बाद विदा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व शांति देवी सावा की पुण्य स्मृति में आयोजित 671वें नेत्र शिविर के तहत बागबेड़ा राममनोहर लोहिया नेत्रालय में 30 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन कराया गया. सोमवार को जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ जेएस बेदी एवं उनकी सहयोगी टीम ने ऑपरेशन कराये मरीजों की आंखों की पट्टी खोलकर उनकी आंखों की अंतिम जांच की.(नीचे भी पढ़ें)
इसके पश्चात शिविर संयोजक परिवार की ओर से सीमा सावा, जुगल सावा-रेणु सावा, सुनील सावा- सुनीता सावा, ललित चौधरी-रेणु चौधरी, दीपक सावा-शिल्पा सावा, अमन, रौशन, आस्था ने नेत्र रोगियों को काले चश्मे पहनाये, दवाइय़ां प्रदान की. इसके साथ ही नेत्र रोगियों को एक-एक तौलिया-गमछा एवं रास्ते के लिए फल व खाद्य सामग्री प्रदान कर विदा किया.(नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर रेड क्रॉस कार्यकर्ता दीपक शर्मा, राधेश्याम कुमार, आशीष सिंह, अशोक कुमार घोषाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. शिविर का संचालन करते हुए रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस का अगला नेत्र शिविर रेड क्रॉस के सहयोगी रहे जानेमाने समाजसेवी स्व कुलभूषण लाल छाबड़ा की पुण्य स्मृति में 18 से 20 फरवरी तक बागबेड़ा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा.













