जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत 10 जून को स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन पोटका के तालसा ग्राम में आयोजित किया जायेगा. शिविर का लाभ तालसा, तुरामडीह, छोटा तालसा, बिन्दापुर, धतकीडीह, केरवाडुंगरी, धोडांगा, पाथरडीह के ग्रामीण उठा पायेंगे. रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने गांव के जागरुक ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे उन परिवार के सदस्यों को शिविर तक पहुंचाने में मदद करें, जिनके परिवार के सदस्य बीमार हो.











