
जमशेदपुर : छठ महापर्व के मद्देनजर जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है. इसको देखते हुए चार दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है. 19 नवंबर को को प्रातः 06 बजे से प्रातः 09 बजे तक- सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन शहर में दोनो तरफ से चालू रहेगा. लेकिन 19 नवंबर को ही प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा. 20 नवंबर को प्रातः 06:00 बजे से प्रातः 07:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन शहर में दोनो तरफ से चालू रहेगा. 20 नवंबर को प्रातः 07:00 बजे से दिनांक 21 नवंबर के अपराह्न 03:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा. 21 नवंबर को अपराह्न 03:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन सिर्फ शहर से बाहर निकलने के लिए चालू रहेगा.













