
जमशेदपुर : टाटा पिगमेन्ट्स लि. के संयोजन में कम्पनी के सीएसआर गतिविधियों के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 631वां नेत्र शिविर आज नेत्र रोगियों के जांच के साथ प्रारम्भ हुआ, जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने आज 120 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया, जिसमें से 25 नेत्र रोगियों को हायपर मैच्योर पाया गया। कोविड-19 के नियमों के अनुरूप आयोजित नेत्र शिविर में चयन किये गये नेत्र रोगियों के शुगर, ब्लड प्रेशर एवं अन्य स्वास्थ्य जांच के पश्चात रविवार को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. आनन्द सुश्रुत, डॉ. विवेक केडिया एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा। (नीचे भी पढ़ें)

रविवार को नेत्र शिविर में टाटा पिगमेन्ट्स लि. के पदाधिकारी उपस्थित रहकर ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन करेंगे। आज नेत्र जांच के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस कार्यकर्ता, कमल किशोर लड्डा, राकेश मिश्र, बनवारी लाल खण्डेलवाल एवं अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।






