जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 664वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन विहंगम योग संत समाज, झारखंड के परामर्शक नगीना सिंह, नीरज मिश्रा, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह ने ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ पूनम सिंह, डॉ भारती शर्मा एवं उनकी सहयोगी चिकित्सकीय टीम ने 28 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया। (नीचे भी पढ़ें)

ऑपरेशन सत्र के दौरान राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी व रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन कमल किशोर लढ़ा, राकेश मिश्र, प्रकाश मिश्र, विक्की कुमार, चन्दन कुमार, आशीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थें। सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की आंखों कि पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात उन्हें आवश्यक दवा व चश्मा प्रदान कर विदा किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस का 665वां नेत्र शिविर रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी सोनारी निवासी महेश अग्रवाल की पत्नी स्व मधु अग्रवाल की पुण्यस्मृति में 24 से 26 दिसम्बर 2022 तक आयोजित किया जायेगा। (नीचे भी पढ़ें)
दुगनी में 42 यूनिट रक्त संग्रह
रक्तदान जागरुकता अभियान के तहत लगातार बढ़ रहे कदमों से पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस ने सिर्फ शहरों में बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी रक्तदान के क्षेत्र में नये युवाओं और नये क्षेत्रों के जोड़ने का कार्य किया है और इस कार्य में अपनी सीमाओं को जिला तक ही सिमित नहीं रखा है। इस क्रम में आज सरायकेला-खरसवां के दुगनी में 42 यूनिट रक्तदान के साथ वहां के युवाओं को जोड़ने का कार्य किया। इस दरम्यान रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के साथ जमशेदपुर ब्लड बैंक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।



