• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 6, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur republic day : जमशेदपुर में विभिन्न संस्थानों व नेताओं के किया झंडोत्तोलन, शहीदों को किया याद, पढ़ें एक क्लिक में कहा किसने किया झंडोत्तोलन

January 27, 2023
in खबर
0
jamshedpur republic day : जमशेदपुर में विभिन्न संस्थानों व नेताओं के किया झंडोत्तोलन, शहीदों को किया याद, पढ़ें एक क्लिक में कहा किसने किया झंडोत्तोलन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को किया याद – जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर संगठन के संस्थापक वरुण कुमार, जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सभी सदस्य एवं उनके परिवार उपस्थित रहे. मौके पर मौजूद संगठन के जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने देश के शहीदों को अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित किया. अपने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडे ने आजादी का महत्व समझाते हुए वीरों के बलिदान को याद किया. इस अवसर पर जमशेदपुर के समस्त सैनिक परिवारों एवं नागरिक परिवेश को बधाई और शुभकामनाएं दीं और आह्वान किया कि परिषद पूरे जोश के साथ समाज की सेवा में उपलब्ध रहेगा. इस अवसर पर जीतेन्द्र कुमार सिंह, अवधेश कुमार, राजीव कुमार, सत्य प्रकाश, उमेश कुमार सिंह, सुखविंदर सिंह, बिरजू, जयसवाल, धीरज, केएम सिंह, उमेश शर्मा, राजेश पांडे, एसके सिंह, दयानंद सिंह, हरि, आमोद अनिल सिन्हा अन्य पूर्व सैनिक के सदस्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील एलडी-2 के रिफ्रैकटरीजं में मना गणतंत्र दिवस
टाटा स्टील के एलडी-2 रिफ्रैकटरीजं में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया गया. काफी संख्या में कर्मचारीयों ने भाग लिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से एमके सिंह तथा आरके झा ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया तथा एमके सिह ने झंडा की सलामी दी और कहा कि वे सभी सुरक्षित कार्यप्रणाली का पूर्णतः पालन करते हुए कंपनी के हर क्षेत्र में अपना पुरा सहयोग देना है. कंपनी आगे बढ़ेगी तो कर्मचारियों को इसका लाभ होगा. एलडी-2 जेडीसी के चेयरमैन आरके झा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी इस कंपनी की ताकत है, इन कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा कार्यस्थल पर उचित सुविधाएं जरूरी है. इस अवसर पर पीके सिंह, आरए सिंह, संतोष कुमार, अंतरा, निधि, तथा काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

सोनारी में झामुमो के पूर्व नगर सचिव ने किया झंडोत्तोलन, बच्चों के बीच बांटी पाठ्यपुस्तक
गणतंत्र दिवस पर सोनारी पंचवटी नगर में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जमशेदपुर पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान उन्होंने बच्चो के बीच कॉपी-पेंसिल, चॉकलेट बांटा. इस
अवसर पर मनील महतो, रॉकी सिंह, रोहित लोहरा, राम सिंह, संतोष प्रसाद, विजय महतो के साथ कई लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

गोविंदपुर में पंडित मदन मोहन मालवीय समिति ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
गणतंत्रता दिवस के 74वें वर्षगांठ पर पंडित मदन मोहन मालवीय समिति द्वारा गोविन्दपुर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्राह्मण समाज के संस्थापक सदस्य वयोवृद्ध राधा कान्त, उपाध्याय केकर कमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं सलामी दी गयी. इस अवसर पर पंडित मदन मोहन मालवीय समिति के अध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, महासचिव कामेश्वर पाण्डेय, सनोज पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, नागेन्द्र तिवारी, रंजन तिवारी, निरंजन झा, गौतम तिवारी, जगदीश मिश्रा, अरविंद तिवारी, शुभ नारायण मिश्रा, ब्रजेश पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्रा, एसडी ओझा, शुशील मिश्रा, धर्म देव उपाध्याय, संजय उपाध्याय, विरेंद्र पाण्डेय, विजय चौवे, सुदीश पाण्डेय, बबन पाण्डेय आदि मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

गणतंत्र दिवस पर नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने स्कूल समेत विभिन्न स्थानों पर किया झंड़ोत्तोलन, कहा- भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना ही पहला कर्तव्य
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह नमन संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने स्कूल समेत विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन किया. जिसमें उन्होने बिरसानगर जोन 6 के साईं सरस्वती अंग्रेजी विद्यालय, जोन 8 के महिला विकास समिति मोची बस्ती, बागुनहातू के रोड़ नंबर-2 के लोक सेवा एकता संघ, भालूबासा के जंबू अखाड़ा, बर्मामाइंस के जनता क्लब सिंघाड़ा मैदान सहित दर्जनों स्थानों पर झंडोत्तोलन किया. नमन कार्यालय में मुख्य अतिथि डॉ मंजू दुबे द्वारा झंडोत्तोलन किया गया.
इस मौके पर मंजू दुबे ने कहा कि आज के पवित्र दिवस पर हम सभी संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक परंपरा के निर्वहन के साथ, देश में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को निरंतर मजबूत करने का पुनः संकल्प लें. डॉ कैलाश दुबे ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की एकता, अखंडता व संप्रभुता की शक्ति के प्रतीक सबसे बड़े गणतंत्र के रूप में भारत का आभामंडल पूरी दुनिया को प्रभावित और प्रेरित करता है. हमारी धरती की अद्भुत विविधता के सारे रंग हमारी पहचान तिरंगे में समाए हैं. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है. गणतंत्र दिवस संवैधानिक मूल्यों व लोकतंत्र की महानता को समर्पित, हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित करता है. भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना ही हमारा परम कर्तव्य है. इस अवसर पर उन्होंने संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित कर देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक परिषद के राजेश पाण्डेय द्वारा किया गया. इस मौके पर नमन कार्यालय में मुख्य रूप से बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, राघवेन्द्र शर्मा, सुखविंदर सिंह निक्कू, राजू मारवाह, महेंद्र सिंह, रुपेश कटियार, रामकेवल मिश्रा, संतलाल पाठक, बिपिन झा, बिट्टू तिवारी, पंकज वर्मा, जितेन्द्र तिवारी, संदीप सिंह एवं पूर्व सैनिक परिषद परिवार सहित अन्य संस्थानों के पदाधिकारी साथ ही सांई सरस्वती अंग्रेजी विद्यालय में जे शांता, जीडी रमन, जे शुभम, महिला विकास समिति से सुलोचना देवी, उषा रविदास, ललिता रविदास, अनीता देवी, रेणु देवी, लोक सेवा एकता संघ से रुपलाल लोहार, लख्खी कांतो घोष, रवि कालिंदी, सोम नाथ साहू, जनता क्लब से नागेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह, रविन्द्र, जंबू अखाड़ा से बृज सिंह, बंटी सिंह, सूरज बाग एवं अन्य मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

संपूर्ण मानवता एवं कल्याण संघ के अध्यक्ष ने टुइलाडुगरी, केबुल टाउन और जुगसलाई पार्क में किया झंडोतोलन
संपूर्ण मानवता एवं कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर टुइलाडुगरी, केबुल टाउन एवं जुगसलाई पार्क में झंडोतोलन किया. इस दौरान डॉ गिरी ने बताया कि जुगसलाई पार्क में इस दौरान प्रजापति ब्रह्मकुमारी के साथ मिलकर नशा मुक्ति कार्यक्रम भी चलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

साकची स्थित जुबली पार्क के निक्को पार्क में हुआ झंडोत्तोलन, राष्ट्रीय गान के समय दी गई झंडे को सलामी – साकची से जुबली पार्क में निक्को पार्क में भी झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हुआ. झंडोत्तोलन के इस कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस को लेकर झंडोत्तोलन किया गया. यहां झंडोत्तोलन निक्को पार्क के मैनेजमेंट इंचार्ज नागेंद्र नाथ ने किया. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में निक्को पार्क के सभी स्टाफ शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

टाटानगर स्टेशन गोलचक्कर पर झंडोत्तोलन – टाटानगर स्टेशन गोलचक्कर के पास पूर्व विधायक मेनका सरदार ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर भाजपा नेता अभय सिंह, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, विनोद तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनंजय उपाध्याय समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

सिंहभूम चैम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में मना गणतंत्र, अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन : सिंहभूम चैम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा 74वें ‘‘गणतंत्र दिवस’’के शुभ अवसर पर चैम्बर भवन परिसर में झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने झण्डोत्तोलन किया और उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय गान गाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार भारद्वाज उपस्थित थे. उन्होंनें कहा गणतंत्र के पावन मौके पर हम अपने संविधान के निर्माताओं को भी याद करते हैं, जिन्होंने आजादी के लिए हमारे संघर्ष के बाद एक ऐसा सविंधान तैयार किया, जिसने हमारे राष्ट्र के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम किया है और समय की कसौटी पर खरा उतरा है. सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि आज देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. दरअसल 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था. भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया. इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष चूंकि हम 75वें वर्ष मे कदम रखेंगे. उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है. उन्होंने कहा कि हम नागरिकों का भी यह दायित्व होगा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. उन्होंने कहा कि इस आजादी को दिलाने में व्यवसायी उद्यमियों की बहुत बड़ी भूमिका रही और इसे आगे बनाये रखने के प्रति भी हमारी बड़ी भूमिका आज है. उपस्थित पूर्व अध्यक्षगण, सिंहभूम चैम्बर के महासचिव, उपाध्यक्ष ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन मानद महासचिव मानव केडिया एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्य्क्ष किशोर गोलछा ने किया. पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान चेंबर कि कमिटी अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन बहखूभी कर रही है, जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र है. इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षगण मुरलीधर केडिया, गौतम चन्द गोलछा, निर्मल काबरा, अशोक भालोटिया, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, दिलीप गोलेच्छा, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, पीयूष चैधरी, सांवरमल शर्मा, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, चन्द्रकांत झटाकिया, सुनील बारगोदिया, मनोज गोयल, पवन शर्मा, सतिश सिंह, सुधीर सिंह, सत्यनारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सन्नी संघी, अकाश मोदी, बजरंगलाल अग्रवाल, अशोक मोदी, मोहित मूनका, पवन नरेड़ी, जगदीश खंडेलवाल, बिट्टल अग्रवाल, अनूप शर्मा, आनन्द चौधरी, प्रदीप देबूका, मुकेश मित्तल जुगसलाई, राजेश जैसुका, रोहित काबरा, दिलीप गोयल, नवनीत बंसल, नरेश मोदी, बी.एन.शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस
खबर

Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस

November 6, 2026
Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
खबर

Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

November 5, 2026
Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर
खबर

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

November 5, 2026
Next Post

Jharkhand bokaro illicit liquor issue-बोकारो मॉल के मालिक उमेश जैन की संलिप्तता की होगी जांच, कई महीनों से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

jamshedpur suicide - धातकीडीह की नवब्याहता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति खाड़ी देश में गया है कमाने

jamshedpur police action – जुगसलाई में मां को टार्चर करने वाली बेटी के खिलाफ ”हाफ मर्डर” का केस दर्ज, बेटी की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

jamshedpur police action - जुगसलाई में मां को टार्चर करने वाली बेटी के खिलाफ ''हाफ मर्डर'' का केस दर्ज, बेटी की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्रांतर्गत चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम भालुककोचा के समीप ट्रक और...

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

जमशेदपुर : दीपावली शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड...

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ रैली पर तंज कसते हुए...

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर के दौरे के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा...

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका...

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कैंटीन की व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा. इसके अलावा 16 नवंबर...

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : अपने पैतृक गांव लई (जिला- पटना) में पुरेंद्र नारायण सिंह ने ग्रामवासियों के सहयोग से लगभग 30 लाख...

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

गिरिडीह : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मधुबन थाना मैदान में आयोजित 'मारांग बुरू धोरोमगाड़...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News