बोकारो: बोकारो उत्पाद विभाग की टीम को बोकारो मॉल के कार्यालय से जापान का एक बोतल लगभग 20 हजार रुपए कीमत का शराब मिला है. जिसका झारखंड में बिक्री पूरी तरह से अवैध है. इस मामले में उत्पाद विभाग की टीम में सप्लायर और मॉल के सुरक्षा कार्ड को गिरफ्तार किया है. मॉल से जप्त बंगाल और झारखंड और जापान के शराब की कुल कीमत लगभग तीन लाख उत्पाद विभाग ने बताई है.
सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर ने बताया कि कल 26 जनवरी को ड्राई डे घोषित था. इसके बावजूद बोकारो मॉल से शराब की होम डिलीवरी की जा रही थी. उत्पाद विभाग की गश्ती दल को सूचना मिलने के बाद मॉल के पास से स्कूटी सवार युवक हैदर अली खान को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके स्कूटी से एक बोतल शराब बरामद किया गया. (नीचे भी पढ़े)

पूछताछ करने पर बताया कि यह शराब मॉल के तीसरे तल्ले पर स्थित कार्यालय से लोगों को महंगा शराब सप्लाई किया जा रहा है. उत्पाद विभाग की टीम जब उसे लेकर कार्यालय पहुंची और उसके पास मौजूद चाबी से जब कार्यालय को खोला तो कार्यालय में भारी मात्रा में बंगाल और झारखंड और एक बोतल जापान का शराब जब्त किया गया. मौके से सुरक्षा गार्ड अनुज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. सहायक आयुक्त उत्पाद ने बताया कि उमेश जैन जो मॉल का मालिक भी बताया जा रहा है. उसकी संलिप्तता की जांच भी की जा रही है. क्योंकि कार्यालय से शराब जब्त किया गया है और कई महीनों से वहां से शराब की होम डिलीवरी की जा रही थी.गिरफ्तार शराब सप्लायर के पास से कई नंबर भी मिला है जिससे यह पता चलता है की शराब की लगातार होम डिलीवरी की जा रही थी.




