
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल कंपनी के पास गुरुवार सुबह दो ट्रेलर आपस में टकरा गई. इस घटना के दौरान ट्रेलर के पीछे चल रहे एक कार चालक ने भी खुद के बचाने के लिए कार को डिवाइडर में चढ़ा दिया. इधर घटना के बाद एक ट्रेलर चालक मौके देखते ही ट्रेलर लेकर फरार हो गया. इस घटना में एक ट्रेलर चालक को हल्की चोट आई है और ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. ट्रेलर चालक का इलाज स्थानीय क्लिनिक में करवाया गया. घटना के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी. सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाने में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर कंपनी परिसर से कुछ दूरी तक ही चली थी की गलत दिशा से आ रही ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी.



