Jamshedpur : जुगसलाई थाना अन्तर्गत घोड़ा चौक के पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने टीएमएच रेफर कर दिया। तीनों युवक बलदेव बस्ती निवासी बताये जाते हैं। इधर पुलिस इनोवा कार और उसके चालक हेमंत मित्तल को हिरासत में लेकर थाना ले गई है। घायलों में एक का नाम अशोक दास है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इनोवा काफी तेज रफ्तार में आ रही थी। घोड़ा चौक के पास कार को तेज रफ्तार में मोड़ने के दौरान कार ने बाइक में टक्कर मार दी।फिलहाल सभी घायलों का टीएमएच में इलाज में चल रहा है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।







