चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत स्थित नया बाजार मुख्य सड़क पर गुरुवार शाम काम कर घर लौट रहे साइकिल सवार, जोरडीहा निवासी जोकर नायक(53) को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इस धक्के से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. वाहन के धक्के से उसके दाहिने पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं. घायल को गश्ती कर रही पुलिस ने अपने वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ रंजीत मुर्मू ने उसका इलाज किया.











