
चाकुलियाः चाकुलिया थाना परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड बहाली के लिए क्षेत्र के बेरोजगार शिक्षित युवाओं से फॉर्म लिया गया. सिक्योरिटी गार्ड के नौकरी पाने के लिए थाना परिसर में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. गढ़वा ट्रेनिंग सेंटर के भर्ती अधिकारी गौतम कुमार सिंह ने युवाओं से सिक्योरिटी गार्ड के विभिन्न पदों के लिए फार्म प्राप्त किया है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि प्रखंड में कूल 550 पदों की बहाली के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं से फार्म लिया गया है. कहा कि बहाली और ट्रेनिंग की तिथि की जानकारी युवाओं को दूरभाष से दी जाएगी. उन्होंने कहा कि चाकुलिया प्रखंड से 550 पदों के लिए युवाओं से आवेदन लिया गया है. श्री सिंह ने कहा कि चाकुलिया के तर्ज पर जिला के अन्य थाना में भी युवाओं से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन लिए जाएंगे.














