• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 2, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-visit-of-central-minister-केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय का बड़ा ऐलान, जमशेदपुर में खुलेगा ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर, कहा-उद्योग लगाने के आगे आये जमशेदपुर के लोग, केंद्र सरकार पैसे देगी, एचइसी को लेकर साधी चुप्पी, झारखंड सरकार पर बोला हमला, कहा-झारखंड में विधि-व्यवस्था चौपट, व्यवसायियों और प्रबुद्धजनों के साथ की वार्ता

September 30, 2021
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर और आसपास के इलाके में ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआइ) का सेंटर खोला जा सकता है क्योंकि यहां काफी अच्छी संभावनाएं है, जिसकी संभावनाओं को लेकर अधिकारियों से दिल्ली जाकर बात करूंगा. श्री पांडेय गुरुवार को जमशेदपुर के दौरे पर थे और यहां बिष्टुपुर के श्रीकृष्ण सिन्हा संस्था में भाजपा के अमृत महोत्सव पर प्रबुद्धजनों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. इससे पहले इस कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के संस्थापक पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. मंच पर उनके साथ जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी समेत कई वरिष्ठ लोग मौजूद थे. इस बैठक के दौरान सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया ने यहां टाटा स्टील और टाटा मोटर्स से अलग हटकर डिफेंस या रेलवे से जुड़ी कंपनी स्थापित करने की मांग की ताकि यहां के लोगों को लाभ हो सके. (नीचे देखे वीडियो और पूरी खबर पढ़ें)

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय-video-देखिये

इस दौरान एक ज्ञापन एसिया के संतोष खेतान ने भी सौंपा और ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर खोलने की मांग की. इससे पहले स्वागत भाषण जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने दिया. मंच का संचालन भाजपा के जमशेदपुर महानगर महामंत्री अनिल मोदी ने किया. इस मौके पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यहां ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर खोलने की संभावनाएं भी है. इसको लेकर जल्द ही सांसद विद्युत वरण महतो के साथ मिलकर काम करेंगे. उन्होंने नये निवेश को लेकर बताया कि हाल में भारत सरकार ने बड़ी योजनाएं लायी है, जिसके तहत 1.50 लाख करोड़ रुपये तक का निवेशकों को भारत सरकार फंडिंग कर रही है. ऐसे व्यापारी जो उद्योग लगाना चाहते है, वैसे लोग जरूर आगे आये और निवेश करें तो इसके लिए केंद्र सरकार फंड मुहैया करायेगी. उन्होंने अपने भाषण के दौरान झारखंड में चल रही हेमंत सोरेन पर भी सीधे हमला बोला और कहा कि यहां विधि-व्यवस्था चरमरा गयी है. रघुवर दास की सरकार में रात में भी क्षेत्र में बसें चलती थी, लेकिन अब तो लोगों का घर से निकलना रात के वक्त दुभर होने लगा है. विधि-व्यवस्था ही चौपट हो गयी है. कार्यक्रम के दौरान धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया. इस मौके पर एसिया के पूर्व अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, अशोक भालोटिया, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश शुक्ला, भाजपा नेता और शिक्षाविद जटाशंकर पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

एचइसी को लेकर चुप्पी, नवरत्न कंपनियों का भविष्य पर भी दिया जवाब
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एचइसी को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकते है. बस शुभकामनाएं दे सकते है. इस दौरान उनसे यह पूछा गया कि नवरत्न कंपनियों का क्या होगा. भारत सरकार क्या इस तरह की कंपनियों को बेचना चाहती है, इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवरत्न कंपनियों का भविष्य काफी उज्जवल है. उन्होंने बताया कि देश में सरकार अपनी कंपनी नहीं लगाने वाली है, अगर निवेशक आये तो इसके लिए भारत सरकार ने कई योजनाएं लायी है, जिसको हम लोग धरातल पर उतारेंगे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur jdu big break : आजसू के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं भाजपा युवा नेता समरेश सिंह ने थामा जदयू का दामन, टाटा वर्कर्स यूनियन से भी जुड़े रहे है समरेश
खबर

Jamshedpur jdu big break : आजसू के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं भाजपा युवा नेता समरेश सिंह ने थामा जदयू का दामन, टाटा वर्कर्स यूनियन से भी जुड़े रहे है समरेश

November 2, 2026
Saraikela crime : सरायकेला के मिरूडीह साप्ताहिक हाट में राजनगर की महिला पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान टीएमएच में मौत
खबर

Saraikela crime : सरायकेला के मिरूडीह साप्ताहिक हाट में राजनगर की महिला पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान टीएमएच में मौत

November 2, 2026
jamshedpur tribute-सूर्य मंदिर समिति की आम सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता और समिति के महत्वपूर्ण सदस्य चंद्रशेखर मिश्रा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया व्यक्तिगत क्षति
खबर

jamshedpur tribute-सूर्य मंदिर समिति की आम सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता और समिति के महत्वपूर्ण सदस्य चंद्रशेखर मिश्रा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया व्यक्तिगत क्षति

November 1, 2026
Next Post
jharkhand-Panchayat- Election-झारखंड में पंचायत चुनाव का सुगबुगाहट तेज़, राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र चुनाव चिन्ह के लिए जारी की सूची

jharkhand-Panchayat- Election-झारखंड में पंचायत चुनाव का सुगबुगाहट तेज़, राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र चुनाव चिन्ह के लिए जारी की सूची

jharkhand-bjp-leader-meets-governor-झारखंड के राज्यपाल से भाजपा नेता कुणाल षाडंगी ने की मुलाक़ात, जेएसएससी नियमावली में संशोधन सह ओड़िया भाषा के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार पर संज्ञान लेने का किया आग्रह, हिन्दी, भोजपुरी, मगही, अंगिका का मुद्दा भी उठाया

jamshedpur-crime-बिष्टुपुर में घर का ताला तोड़ कर घुसे असामाजिक तत्व, घरवालों के साथ की धक्का-मुक्की-video

jamshedpur-crime-बिष्टुपुर में घर का ताला तोड़ कर घुसे असामाजिक तत्व, घरवालों के साथ की धक्का-मुक्की-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News