
चाकुलिया : बहरागोड़ा विधायक समीर महंती व उपायुक्त सूरज कुमार की पहल पर शुक्रवार को आबकारी विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को 25 हजार रुपये उपलब्ध कराया गया. ये रूपये विधायक समीर महंती ने सौंपा. साथ ही घायल को इलाज के लिए 10 हजार रुपये दिये. इसके लिए पीड़ित परिवार ने उपायुक्त और बहरागोड़ा विधायक समीर माहंती के प्रति आभार व्यक्त किया है. गौरतलब है कि विगत कुछ दिन पहले चाकुलिया नगर पंचायत के दिघी गांव के पास चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर आबकारी विभाग के भय से अवैध शराब से भरी कार लेकर भाग रहे शराब बिक्रेता ने अनियंत्रित होकर कार से दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी. इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे. इस दौरान चाकुलिया प्रखंड के बीडीओ देवलाल उरांव, मुखिया मंजुला मुर्मू, बासुदेव महतो, जगदीश महतो, अरुण महतो, भबेश महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







