
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में बालू माफियाओं द्वारा दिन दहाड़े ट्रेक्टर से बालू की ढुलाई की जा रही है. बालू की ढुलाई पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को प्रखंड के बीडीओ देवलाल उरांव ने चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर बालू लेकर चाकुलिया की और आ रही तीन ट्रैक्टर को पकड़कर थाना के हवाले कर दिया है. इस संबंध में बीडीओ श्री उरांव ने दूरभाष पर बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चाकुलिया में अवैध बालू की ढुलाई लगातार ट्रैक्टर से की जा रही है. अवैध बालू की ढुलाई पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने बालु से लदा ट्रेक्टर को पकड़कर थाना के हवाले किया है. कहा कि आदेश दिया गया है कि उक्त वाहनों की कागजात जांच कर उचित कार्रवाई करने की आदेश दिया है. समाचार लिखे जाने तक थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं. वही बीडीओ की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.







