गालूडीह: गालूडीह के उलदा स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर में प्रत्येक साल दुर्गा पूजा के मौके पर मां दुर्गा की नौ रूपों की पूजा विधि विधान के साथ की जाती है. नवरात्र के दिन से यहां दुर्गा पूजा शुरू हो जाती है. यह मंदिर झारखंड का पहला माता वैष्णो देवी धाम मंदिर है. इस भव्य मंदिर का निर्माण जमशेदपुर के राज किशोर साहू और किरण देवी द्वारा किया गया है. मंदिर परिसर में नवनिर्मित शेड में मां दुर्गा की पूजा की जायेगी.(नीचे भी पढ़े)
नवरात्र के पहले दिन सोमवार को मंदिर के मुख्य पुजारी राहुल शास्त्री व अमित द्विवेदी ने 501 कलश स्थापित कर पूजा शुरू की. पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा हुई. यहां आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. यहां महासप्तमी से भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है. महाष्टमी और नवमी के दिन ज्यादा भीड़ रहती है. राज किशोर साहू ने बताया कि इस बार धूमधाम से माता रानी की पूजा होगी.



