चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में चाकुलिया नगर पंचायत प्रशासक के निर्देशानुसार बुधवार को सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान को सफल बनाने हेतु महिला समूह के साथ नगर प्रबंधक ने बैठक की है. बैठक का उद्देश्य मानसून के समय जल जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, एवं चिकनगुनिया जैसे बीमारी से बचाओ के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. एक महीने तक चलने वाले इस जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा. मौके पर नगर प्रबंधक अनंत खलखो, प्रभात मिंज, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ, सामुदायिक संगठनकर्ता रेणुका महतो, प्रलभ झा समेत अन्य उपस्थित थे.




