जादूगोड़ा : बीते 28 मई व 8 जून को यूसिल प्रबंधन और तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के पांच ग्राम प्रधानों के बीच आयोजित वार्ता को लेकर सोमवार को तुरामडीह गांव में समीक्षा बैठक की गई. इधर बैठक की अध्यक्षता झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने की. इस दौरान विस्थापितों की समस्या, मसलन विस्थापितों का पुनर्वास, मृतक के आश्रितों को नौकरी, बेरोजगारों को रोजगार मिले समेत ठेका मजदूरों के वेतन से संवेदक द्वारा अवैध राशि की रोकने का निर्णय लिया गया, जिसको लेकर कोर कमेटी का गठन पर सहमति बनी. बैठक में एक महीने बाद पूर्व वार्ता की प्रगति रिपोर्ट यूसिल प्रबंधन से मांगी जाएगीं, तत्पश्चात जवाब संतोष जनक नहीं मिलने कर कंपनी के खिलाफ रणनीति बनाकर आंदोलन करने का फैसला लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके पूर्व झामुमो नेता बाघराय मार्डी को ग्रामीणों ने फूलों का हार बनाकर भव्य स्वागत किया गया और बाघराय मार्डी जिन्दा बाद के नारे लगाए. इस बैठक में क्षेत्र ग्रामीणों के साथ-साथ पांच ग्राम प्रधान की ओर से दुर्गा प्रसाद मुर्मू, कन्हाई गुइया, राजेंद्र नायक समेत, झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने शिरकत की.





