जमशेदपुर : जमशेदपुर के इस्टर प्लांट बस्ती बर्मामाइंस में संतोष सिंह के निवास पर झारखंड क्षत्रिय संघ बर्मामाइंस इकाई की बैठक की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की अध्यक्ष कविता परमार, महामंत्री मंजू सिंह, केंद्रीय संरक्षक वापपी सिंह, महासचिव प्रमोद सिंह इत्यादि उपस्थित हुए. कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप सिंह के चित्र पर मालार्पण एवं पुष्पांजलि से किया गया. मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने झारखंड क्षत्रिय संघ के गठन के उद्देश्य एवं कार्यक्रमों पर प्रकास डाला तथा बर्मामाइंस इकाई के गठन पर खुशी जाहिर की. बैठक की अध्यक्षता राहुल सिंह एवं सचोलन चन्दरबदर्न सिंह ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में उपस्थित बर्मामाइंस इकाई के सभी सदस्यों की सहमति से केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा बर्मामाइंस इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें संरक्षक धमेंद्र सिंह उर्फ बम झोला सिंह, सत्येंद्र सिंह, अध्यक्ष सन्तोष सिंह और महामंत्री शंकर सिंह बनाये गये.






