
चाकुलिया : चाकुलिया डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक बंकिम चन्द्र परिहारी की अध्यक्ष में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से चाकुलिया प्रखंड कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ. इसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मनिन्द्र नाथ टुडू, सचिव सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष माधव चन्द्र मुर्मू, सुखेन्दु महतो, संयुक्त सचिव भवतोष महतो, नीलकमल महतो,कष्णपद महतो, कोषाध्यक्ष मृणाल कर, जिला प्रतिनिधि संजीव घोष, सुनील कुमार बेरा, राज्य प्रतिनिधि यूधिष्ठिर प्रसाद को सर्वसम्मति से चुना गया. सभी पदाधिकारी ने अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक संपादन करने का संकल्प लिया. मौके पर नीलकमल महतो, प्रदीप महतो, मनिन्द्र नाथ टुडु, सुखेन्दु महतो, देवब्रत मईति, तपन महतो, संदीप बेरा, अशोक महतो, प्रदीप महतो, दयामय मंडल, कौशिक महतो समेत अन्य उपस्थित थे.





