चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के जोड़ाम उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम सुकांति मुर्मू की शनिवार देर रात करंट लगने से मृत्यु हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार सुकांति मुर्मू चाकुलिया के पुराना अस्पताल भवन में अपने पति कन्हाई लाल बास्के के साथ रहती थी. वह मूल रूप से बर्डी कानपुर गांव की रहनेवाली थी. (नीचे भी पढ़ें)
मृतका सुकांति के परिजनों ने बताया कि एएनएम सुकांति मुर्मू रविवार को ओडिशा स्थित हॉस्टल में रह रहे 8 वर्षीय बेटे से मुलाकात करने जाने वाली थी, जिसके लिए वह अपना बैग तैयार कर रही थी. पास में ही स्टैंड फैन चल रहा था, जिसकी बॉडी में करंट आ रहा था. सुकांति उसी की चपेट में आकर सुकांती गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल सुकांति को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, किन्तु उसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई. घटना की सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती सीएचसी पहुंचे एवं दुर्घटना की जानकारी ली. उन्होंने इस हादसे पर दुःख व्यक्त किया.











