
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत के गुहालमरा गांव से जजडीहा टोला तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर है. ग्रामीणों कई बार क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और पंचायत के पदाधिकारियों से मिलकर सड़क मरम्मत कराने की मांग की थी, परंतु इस दिशा में अबतक किसी ने भी पहल नही किया है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर गड्डा हो जाने के कारण वर्षात में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, कहा कि सड़क की मरम्मत कराने की दिशा में किसी के द्वारा पहल नही किये जाने के कारण ग्रामीण खुद हाथों में कुदाल और गईता लेकर श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की. ग्रामीणों ने आपस में चंदा संग्रह व श्रमदान कर सड़क पर बने गड्डो को भरने का काम किया. ग्रामीणों का कहना है कि टोला में 23 परिवार निवास करते हैं, सड़क जर्जर हो गई थी बारिश के दिन मरीजों को खटिया के सहारे लाना पड़ता है. जनप्रतिनिधि को सड़क की हालात के बारे में कोई बार अवगत कराया गया है परंतु कुछ जनप्रतिनिधि द्वारा पहल नहीं करने पर मजबूर होकर सड़क को श्रमदान कर बनाना पड़ा. यह सड़क बारिश के दिन में गांव में घुसने के लिए काफी परेशानी होती थी. मौके पर हुदय हांसदा, खिलाराम मांडी, सुनील टुडू, चुनूराम हांसदा, कादो हांसदा, दसमत हांसदा, कुंवरलाल हांसदा, मनुलाल हांसदा, गलुराम टुडू समेत अन्य ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई.



