
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड संसाधन केन्द्र में गुरूवार को प्रखंड स्तरीय दिव्यांगों के लिए संयुक्त जांच सह सहायक उपकरण वितरण कैंम्प का आयोजन किया गया .कैम्प में काफी संख्या में दिव्यांग उपस्थित हुए. इस अवसर पर कुल 613 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया. श्रवण से संबंधित जांच 152, नेत्र से संबंधित जांच 132, अस्ति से संबंधित जांच 166 और मानसिक बिमारी से संबंधित जांच 84 लागों का किया गया और जांचोंपरान्त उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. महावीर दिव्यांग ट्रस्ट, जयपुर के द्वारा क्लिप, कैलिफर, हेयरिंग आदि उपलब्ध कराने हेतु 21 दिव्यांगों का जांच किया गया. साथ ही स्वामी विवेकानन्द निःशक्त पेंशन योजना हेतु 28 आवेदन प्राप्त हुआ और आधार कैम्प में नया आधार कार्ड पंजीकरण हेतु 12, आधार सुधार हेतु 05 आवेदन प्राप्त हुआ है. इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल सर्जन महेश्वर प्रसाद, एसडीओ अमर कुमार ने व्हील चेयर 12, श्रवण यंत्र 05, बैशाखी 01, नेत्र विहीन छड़ी 01, ट्राय साईकल 7 लोगों के बीच वितरित किया. कैंम्प में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, नोडल पदाधिकारी प्रिया कुजूर, झारखंड शिक्षा परियोजना जिला कार्यालय से अखिलेश कुमार, प्रमोद कुमार, उमेश मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेस कुमार साहु, अंचल अधिकारी हीरा कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, डा0 आलोक रंजन, डॉ. स्मिता हेम्ब्रम, डॉ. हृदय सिंह, डा0 भीम सेन हाॅसदा, प्रखंड संसाधन केन्द्र के कर्मी, प्रखंड एवं अंचल के कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे.







