
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एटीएम से आप अगर पैसे निकालने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें. जहां हैकर जमशेदपुर के एटीएम में अपना जाल बिछा रखा है. वैसे हैकर से अगर आप बच निकले तो एटीएम के बाहर छिनतई गिरोह का आतंक सामने आया है. मामला जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत भालूबासा स्थित एसबीआई के एटीएम के समीप का है, जहां एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे दो युवकों पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने हमला कर दिया. हालांकि बदमाश अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके और स्थानीय लोगों के सहयोग से दो बदमाशों को दबोच लिया गया, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा. बताया जा रहा है, कि सभी नशे की हालत में थे. वैसे इस घटना के बाद शहर के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचनेवाले लोग दहशत में है. एक तो साईबर हैकर का आंतंक दूसरा नशेड़ियों का आंतक अब आप समझ सकते हैं, कि इस शहर के एटीएम कितने सुरक्षित हैं. फिलहाल घायलों का एमजीएम अस्पताल में ईलाज चल रहा है.





