
बहरागोड़ा : छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले से मार्बल पत्थर लेकर बहरागोड़ा पहुंचा ट्रक संख्या ओडी-11 जे 2223 को चार अज्ञात लोगों ने लूटने का असफल प्रयास किया.लेकिन वे सफल नहीं हो सके. इसके बाद बहरागोड़ा थाना में चालक ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक ने कहा कि वह मार्बल पत्थर लेकर बहरागोड़ा के पाल होटल के पास रूका था, उसे आस पास ही माल को अनलोडिंग करना था. ट्रक चालक ने बताया कि पाल होटल के पास दो बाइक पर सवार होकर चार लोग ट्रक के पास पहुंचे और दो लोग सवार होकर ट्रक को लेकर निकले और चाकुलिया थाना क्षेत्र के बंगाल सीमा से सटे बेंद गांव पहुंचने पर डीजल समाप्त हो गई. ट्रक का तेल खत्म होने पर अपराधियों ने ट्रक का टायर खोलने का प्रयास किया, असफल होने पर वे लोग जेक फरार हो गए. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर बहरागोड़ा थाना लाया है. थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि ट्रक से माल अनलोड हो चुका है. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.






