
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल और मउभंडार में किसान चौपाल आयोजित कर वाणिज्य अधिनियम की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया गया. मौके पर कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य अधिनियम 2020 के संदर्भ में जानकारी देने हेतु घाटशिला प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के किसानों को चौपाल लगाकर जागरूक किया गया. इसके तहत धरमबहाल और उत्तरी मउभंडार पंचायत के किसानों से प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष, सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो, जनसेवक पीयूष कुमार मंडल, जनसेवक सह कल्याण पर्यवेक्षक बबलू कुमार सोरेन ने वेबिनार के माध्यम से इस अधिनियम की जानकारी दी.पदाधिकारियों ने किसानों से कहा कि किसान सरकार की योजनाओं का लाभ लें कर स्वावलंबी बने.मौके पर किसान बुद्धेश्वर मांर्डी, किसान मित्र अर्जुन मुर्मू, गणेश मुर्मू,बादल चंद्र रजक, रीता मुर्मू ,मुकेश मुर्मू, सुब्रतो प्रमाणिक समेत अन्य किसान उपस्थित थे.







