चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की एक घटना का खुलासा हुआ है. सोमवार को ग्रामीणों ने रेल लाइन के पास झाड़ियों में एक बाइक पड़ी देखकर इसकी सूचना चाकुलिया पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची एवं उक्त बाइक को जब्त कर जांच पड़ताल शुरू की. बरामद की गई बाइक से चोरों ने नंबर प्लेट हटा दी थी, ताकि पहचान ना हो सके. हालांकि पुलिस ने इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर जांच की, जिससे यह पुष्टि हुई की उक्त बाइक बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर अमित कुमार की है, जिसकी चोरी 18 जून की रात रेलवे अंडरपास के पास स्थित उनके फ्लैट से हुई थी. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस के दवाब के कारण चोरों ने बाइक को लावारिस हालत में छोड़ दिया था. पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है.



