चाकुलिया: चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की जयंती मनाई गई. विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक, आचार्य विकास महतो और तापस बेरा ने रामानुजम के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि श्रीनिवास रामानुजम भारत के महान गणितज्ञ थे. उन्होंने गणित विषय को सरल एवं रूचि कर बनाने के लिए अनेकों नियम भारत सहित विश्व को दिया, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता है. गणित के क्षेत्र में उनकी खोज अतुलनीय है. (नीचे भी पढ़े)
प्रधानाचार्य ने श्रीनिवास रामानुजम की जीवनी पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी. कार्यक्रम में वैदिक गणित से संबंधित क्विज का आयोजन किया गया. जिसमें बालक वर्ग में सुमोना ग्रुप प्रथम,रीता ग्रुप द्वितीय और नरेंद्र ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वही शिशु वर्ग में सुभदीप दास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में आचार्य गौरहरी दास, शांतनु घोष, विकास महतो, मनोज महतो, वंदना दास, धरित्री महतो, नमिता राउत, दिलीप महतो, हरिपद महतो समेत विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.



