• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 23, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural bjp : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

Jamshedpur rural bjp : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर ग्रामीण) द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने की. बैठक का शुभारंभ भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा. उनके बलिदान ने देश को एक राष्ट्र, एक संविधान और एक निशान के संकल्प के प्रति प्रेरित किया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. दिनेश कुमार ने दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी 26 जून तक कोल्हान क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना प्रशिक्षण पूर्ण करना है. उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि इसी माह सभी मंडलों में मंडल समिति का गठन पूर्ण किया जाना है, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाया जा सके. उन्होंने बताया कि प्रदेश पदाधिकारी प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भानु प्रताप शाही इस माह पूर्वी सिंहभूम जिले में 24 घंटे के प्रवास पर आएंगे. अपने प्रवास के दौरान वे जिला स्तरीय बैठक, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, मंडल एवं शक्ति केंद्र की बैठक तथा ग्रामीण क्षेत्र में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद स्थापित करेंगे. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं. उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण अभियान एवं जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न दायित्वों का निर्धारण किया गया. बैठक में उपस्थित देवदत्त साव, हेमन्त नारायण देब, रोहित सिंह परमार, ज्योत्सना मयी बेरा,गीता मुर्मू, राहुल पाण्डे, कृष्णा शर्मा, गौर चन्द्र पात्र, राजाराम महतो, रंगलाल महतो,चन्दना मुर्मू,कृष्णा पाल, दिपक दण्डपात,ब्रजेश सिंह,मोन्टु कमार सिंह,सुजन मान्ना, राजकुमार कर,कमलकान्त सिंह शुभेन्दु पात्र ,महादेव महतो,गुरूचरण मार्डी,अमरदीप शर्मा, तनुश्री नन्दा जयन्त घोष,अशोक पासवान विजय पाण्डेय,सजय महाकुड़,दीपूअधिकारी, मनोज कुमार विषय समेंत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur rural- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कारण जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
खबर

jamshedpur rural- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कारण जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

June 23, 2026
Jamshedpur congress president admitted to hospital : जमशेदपुर कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती, बन्ना समेत कई लोग पहुंचे
खबर

Jamshedpur congress president admitted to hospital : जमशेदपुर कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती, बन्ना समेत कई लोग पहुंचे

June 23, 2026
jamshedpur police action- गोविंदपुर लुआबासा में पुलिस पर पथराव मामले में कार्रवाई शुरू, तीन गिरफ्तार,अज्ञात समेत 163 के खिलाफ मामला दर्ज
खबर

jamshedpur police action- गोविंदपुर लुआबासा में पुलिस पर पथराव मामले में कार्रवाई शुरू, तीन गिरफ्तार,अज्ञात समेत 163 के खिलाफ मामला दर्ज

June 23, 2026
Next Post
jharkhand CEO in deoghar-झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे देवघर, मधुपुर में आयोजित बीएलओ व सुपरवाइजरों के विशेष ट्रेनिंग में हुए शामिल, फॉर्म प्रोसेसिंग से जुड़ी शंकाओं को किया दूर

jharkhand CEO in deoghar-झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे देवघर, मधुपुर में आयोजित बीएलओ व सुपरवाइजरों के विशेष ट्रेनिंग में हुए शामिल, फॉर्म प्रोसेसिंग से जुड़ी शंकाओं को किया दूर

Gujarat court decision- गुजरात में कोर्ट का फैसला, आप विधायक, पत्नी समेत नौ को 7- 7 साल की सजा, पत्नी समेत अन्य पर 96 हजार जुर्माना, दोषियों में चार महिलाएं शामिल

Gujarat court decision- गुजरात में कोर्ट का फैसला, आप विधायक, पत्नी समेत नौ को 7- 7 साल की सजा, पत्नी समेत अन्य पर 96 हजार जुर्माना, दोषियों में चार महिलाएं शामिल

Jharkhand weather update : जमशेदपुर में दिन में धूप, शाम में रिमझिम बारिश, 27 तक लगातार बारिश का अनुमान

Jharkhand weather update : जमशेदपुर में दिन में धूप, शाम में रिमझिम बारिश, 27 तक लगातार बारिश का अनुमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कारण जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur congress president admitted to hospital : जमशेदपुर कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती, बन्ना समेत कई लोग पहुंचे

jamshedpur police action- गोविंदपुर लुआबासा में पुलिस पर पथराव मामले में कार्रवाई शुरू, तीन गिरफ्तार,अज्ञात समेत 163 के खिलाफ मामला दर्ज

Jamshedpur youth succommed in Qatar blast : कतर में हुए ब्लास्ट में जमशेदपुर के युवक की मौत, शहर में गम का माहौल

Jharkhand weather update : जमशेदपुर में दिन में धूप, शाम में रिमझिम बारिश, 27 तक लगातार बारिश का अनुमान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कारण जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur congress president admitted to hospital : जमशेदपुर कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती, बन्ना समेत कई लोग पहुंचे

jamshedpur police action- गोविंदपुर लुआबासा में पुलिस पर पथराव मामले में कार्रवाई शुरू, तीन गिरफ्तार,अज्ञात समेत 163 के खिलाफ मामला दर्ज

Jamshedpur youth succommed in Qatar blast : कतर में हुए ब्लास्ट में जमशेदपुर के युवक की मौत, शहर में गम का माहौल

Jharkhand weather update : जमशेदपुर में दिन में धूप, शाम में रिमझिम बारिश, 27 तक लगातार बारिश का अनुमान

Gujarat court decision- गुजरात में कोर्ट का फैसला, आप विधायक, पत्नी समेत नौ को 7- 7 साल की सजा, पत्नी समेत अन्य पर 96 हजार जुर्माना, दोषियों में चार महिलाएं शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News