
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित उलीडीह थाना अंतर्गत रामनगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से ईट पत्थर चले. घटना में दोनो पक्ष से लोग घायल हुए. सभी घायल शिकायत के लिए उलीडीह थाना पहुंचे जहां से सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. घायलों मे कुसुम देवी, उनका बेटा मुकेश यादव है वहीं दूसरे पक्ष से कृष्णकांत पांडे शामिल है. मुकेश यादव का कहना है कि उन्होंने जमीन अशोक पंडित से खरीदी है. बीते कुछ दिनों से कृष्णकांत पांडे उनकी जमीन को अपना बताकर जमीन खाली करने का दबाव बना रहा है. इसकी शिकायत थाने में भी की थी. आज अचानक कृष्णकांत पांडे अपने साथ कुछ लोगों को ले आया और उनकी मां के साथ धक्का मुक्की करने लगा. बीच बचाओ में उनपर ईट से हमला कर दिया. वहीं कृष्णकांत का कहना है कि उन्होंने 1992 में जमीन गोपाल तिवारी से खरीदी थी.












