
बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ का बीती रात इलाज के दौरान देहांत हो गया. लक्ष्मण गिलुआ के देहांत की सूचना पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि लक्ष्मण गिलुआ के देहांत की सूचना से वे मर्माहत हैं. स्व गिलुआ उनके अभिभावक तुल्य थे. उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है. कहा कि उनकी कमी उन्हें हमेशा खलेगी. कहा कि स्व गिलुआ मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे. उनकी कमी संगठन को खलेगी. लक्ष्मण गिलुआ का निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है. लक्ष्मण गिलुआ के देहांत की सूचना पर श्री षाड़ंगी सुबह टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की. कुणाल षाड़ंगी ने पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त सूरज कुमार से दूरभाष पर बातकर कागजी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करवाने का आग्रह किया, ताकि पार्थिव शरीर परिवार वालों को सौंपा जा सके. मौके पर प्रदेश युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष अनुराग जयसवाल समेत अन्य उपस्थित थे.





