
घाटशिला : 72 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुसाबनी की बीडीओ सीमा कुमारी ने पारूलिया पंचायत के सुईयाबेरा गांव में ग्रामीणों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया. प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी के सौजन्य से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता में गांव के बच्चों के अलावा ग्रामीणों के साथ बीडीओ ने भागीदारी निभाई और खेलकूद का भरपूर आनंद उठाया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि 16 दिसंबंर 2020 को उपायुक्त द्वारा गावं के विकास के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया था. इस आलोक में इस गांव को मेरे द्वारा गोद लिया गया है. मात्र एक माह के अन्दर गांव में विकास कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. गांव में पानी के लिए चापाकल लगाया गया है. बिजली के लिए खंभे लगाने का कार्य किया जा रहा है. पीसीसी के लिए कार्य किया जा रहा है और मनरेगा के तहत दीदी बाड़ी योजना कुआं, डोभा, मेढ़ बंदीकरण समेत अन्य कार्य किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस गांव में और भी महत्पपूर्ण विकास कार्य किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

खेलकूद प्रतियोगिमा का ग्रामीणों ने लिया आनंद, पुरस्कार पाकर चहक उठे बच्चे : खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत बच्चों की चॉकलेट रेस से की गई. इसके बाद बैलून रेस, बिस्कुट रेस, मेढक रेस, महिलाओं के लिए हंडी फोड़ प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों के बीच बीडीओ परीक्ष्यमान उप समाहर्ता, सीडीपीओ, कनीय अभियंता ने पुरस्कार वितरण किया गया. पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरा खुशी से खिल उठे. वही ग्रामीण खुशी से झूम उठे. (नीचे भी पढ़ें)
मजदूरों के साथ मजदूर बनी बीडीओ और परीक्ष्यमान उप समाहर्ता : सुईयाबेड़ा में बीडीओ ने ग्रामीणों के साथ गणतंत्र दिवस मनाने के पश्चात विकास कार्यो का निरीक्षण किया. मौके पर मनरेगा योजना में काम कर रही महिला मजदूरों के साथ कार्य करके मजदूरों को प्रोसाहित भी किया. गांव में बन रही सडक का जायजा लेने के बाद चापकल का निरीक्षण कि. इसके बाद मनरेगा के तहत चल रहे कार्य दीदी बाड़ी योजना का निरीक्षण किया और लाभुक द्वारा किया गये कार्य पर बीडीओ ने प्रसन्नता जाहिर की. मेढ़ बंदीकरण में कार्य कर रहे मजदूरों के साथ दोनो पदाधिकारियों ने हाथ बंटाया और मजदूरों को आवश्कता अनुसार दिशा-निदेश दिये. इस अवसर पर पर परीक्ष्यमान उप समाहर्ता प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, सीडीपीओ, मुखिया अशोक सोरेन, कनीय अभियंता राजीव कुमार महतो, सोशल मोबिलाईजर छोटराय हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.



