चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित धर्मशाला प्रांगण में रविवार को मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. जमशेदपुर ब्लड सेंटर से डॉ निर्जला झा, त्रिलोचन बाग, चन्दन कुमार, विशाल मंडल, सौमिक, नसीम, मंगल की टीम और वीबीडीए से सुनील मुखर्जी, प्रणव कुमार राय, काजल जगती, मनीष कुमार, वेद गर्व महतो, गौरी मुखर्जी, आशीश राय की टीम ने पूर्ण योगदान दिया. शिविर में लगभग 45 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, किंतु विभिन्न कारणों से बहुत लोग रक्तदान नहीं कर पाए. इस रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. समिति के सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस कैम्प के दौरान समिति के सदस्यों ने थैलेसीमिया सेमिनार भी करवाया. इससे लोगों को बहुत सारी जानकारियां मिलीं और जागरूकता आई. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के स्थायी प्रकल्पों, रक्तदान, अंगदान आदि के विषय में भी जानकारियां देकर सभी को जागरूक किया गया. मौके पर लक्ष्मीनारायण दास, राजेश लोधा, दीपक झुनझुनवाला, वासुदेव रुंगटा, संजय लोधा, केशव रुंगटा, विवेकानन्द लोधा, सुमित शर्मा, हार्दिक यादव समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे. समिति की अध्यक्ष नीता झुनझुनवाला, सचिव रीना केडिया, कोषाध्यक्ष सुमन लोधा, प्रांतीय संस्कार संस्कृति प्रमुख पुष्पा रुंगटा, राजकुमारी रुंगटा, संगीता केडिया, रीता लोधा, उमा लोधा, सुनीता रुंगटा, संगीत भारतीय, ममता लोधा समेत अन्य ने शिविर को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.







