जमशेदपुर : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत मिर्जाडीह में बीती रात को जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट की घटना प्रकाश में आयी है. इस घटना में 7 लोग घायल हो गए. बताया जाता है कि गीट्टू माझी अपने परिवार के साथ देर रात अपने दरवाजे पर थे. तभी अचानक 3040 की संख्या में गांव के ही कुछ लोग पहुंचे और लाठी, डंडा और रॉड से मार कर घायल कर दिया. इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं. लेकिन विडंबना यह है कि इस घटना की जानकारी गीट्टू माझी ने जब थाना प्रभारी को दी, तो उन्होंने पुलिस जवानों को भेजा. लेकिन जिस व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है, वहां पुलिस नहीं पहुंची. वहीं जिन लोगों ने मारपीट की थी उनके दरवाजे पर पुलिस पहुंची और वापस लौट गई. जान बचाने के लिए गीट्टू माझी पूरे परिवार के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचे और देर रात इलाज करा कर घर लौटे, जिसमें एक महिला की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई. वैसे गीट्टू माझी का आरोप है कि पुलिस विपक्षियों के साथ मिलकर हमें फंसाना चाहती है. उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए कि दोनों पक्ष की बात सुने, लेकिन पुलिस हमलावरों का साथ दे रही है. घायल का पूरा परिवार दहशत में है और एसपी दरबार पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है.






