चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत के गाड़ियाश गांव में विगत दिनों धालभूमगढ़ बिजली विभाग के कर्मी गांव पहुंचकर बिहार राज्य काल के बकाया बिजली भुगतान नही करने पर तीन घरों के बिजली संयोजन काटा दिया. गांव में बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे विद्युत कर्मियों की सूचना पाकर ग्रामीण एकत्रित होने लगे. इसी बीच धालभूमगढ़ के बिजली विभाग कर्मी वहां से भाग निकले. शुक्रवार को गाड़ियाश गांव के ग्रामीण पंचायत समिति सदस्य सावना मांडी के नेतृत्व में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय से मिलकर मामले की जानकारी दी और धालभूमगढ़ बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा काटे गए कनेक्शन को जोड़वाने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड प्रमुख ने चाकुलिया बिजली विभाग के पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर मामले की जानकारी दी और जल्द से जल्द पहल कर काटे गए बिजली संयोजन को जोड़ने की बात कही है. मौके पर उप मुखिया रविन्द्र नाथ टुडू, ग्राम प्रधान शेखर टुडू, शोभानाथ मांडी, दिनेश मांडी, दुला मुर्मू, लखन मांडी, कालीचरण हेम्ब्रम, झाड़ेश्वर बास्के, राजेश हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.



