चाकुलिया : चाकुलिया पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय चड़क पूजा (भोक्ता) के पहले दिन भोक्ताओं ने पक्का घाट तालाब में स्नान कर मंदिर पहुंचकर आग के उपर उल्टा लटकर झुलकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था दिखाई. भोक्ता देखने के लिए मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजारी शिबू पंडा ने मंत्रोच्चार कर भोक्ताओं की पूजा संपन्न कराई. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर भोक्ता आनंद भारती, मुन्ना भारती, हरा सीट, उत्तम नाथ, अशोक दास, शिवा पंडा, कंका नमाता, सत्या सीट समेत अन्य भोक्ता उपस्थित थे. मंगलवार शाम को सभी भोक्ता तालाब में स्नान कर जमीन पर दंडवत करते हुए मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा करेंगे.




